फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकदी और जेवरात गायब करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लोकतांत्रिक सेनानी आचार्य राजेंद्र अटल ने कुछ लोगों पर गुंडागर्दी बल पर उनका मकान खाली कराने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

लोकतांत्रिक सेनानी आचार्य राजेंद्र अटल ने डीएम को दिए पत्र में बताया कि वह न्यू आवास-विकास कॉलोनी में पिछले तीस वर्षों से किराएदार के रूप में रहा रहा था। आरोप है कि कुछ लोगों ने मकान का बैनामा अपने नाम करवा लिया था। मकान खाली कराने के लिए सुनवाई को हाईकोर्ट ने 22 सितंबर की तिथि निर्धारित की थी। पुलिस बल को साथ लेकर 18 सितंबर को उनका मकान खाली करा दिया। यह मकान आवासीय क्षेत्र आवास विकास द्वारा निर्मित है। आरोपी इसे तोड़कर मार्किट का निर्माण करना चाहते हैं। आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी पत्नी के साथ दुर्वव्यवहार किया। उन्हें आरोपियों से जान माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने और उनकी पत्नी चुनहैटी स्थित महाराजा अग्रसेन एजुकेशन सोसायटी के चिकित्सा केंद्र प्रकृति कुंज में शरण प्राप्त की है। उनका सामान ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर भिजवाया गया। सामान में पचास हजार रुपये नकद, पत्नी के ढाई लाख रुपये के जेवरात गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें