फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोहिंग्या मुसलमानों पर कम्यूनल कार्ड न खेले भारत सरकार : आजम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहिंग्या मुसलमानों पर सांप्रदायिक कार्ड न खेले भारत सरकार : आजम
विज्ञापन

रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि भारत सरकार को रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर कम्यूनल कार्ड नहीं खेलना चाहिए। भाजपा रोहिंग्या मुसलमानों पर 2019 चुनाव न लड़े। इससे देश का माहौल खराब होगा।
विज्ञापन

बुधवार को मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में मीडिया से हुई बातचीत में आजम खां ने रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर खुलकर बात की। कहा कि आज पूरी दुनिया में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बहस जारी है। भारत में भी कई सालों से रोहिंग्या मुसलमान रह रहे हैं। इस पर सरकार का अपना पक्ष है और विपक्ष का अपना पक्ष है। विचारक भी अपना मत रख रहे हैं, लेकिन भारत सरकार को रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर कम्यूनल कार्ड नहीं खेलना चाहिए। भाजपा 2019 का चुनाव रोहिंग्या मुसलमानों को मुद्दा बनाकर न लड़े। इससे देश का माहौल बिगड़ेगा। कहा कि हमारा मजहब कहता है कि परेशान की मदद करनी चाहिए। बांग्लादेश, पाकिस्तान, अरब ऐसे कई इस्लामिक देश हैं, जो रोहिंग्या मुसलमानों को शरण दे सकते हैं। इस्लामिक देश रोहिंग्या मुसलमानों को ले जाएं और उनके रहने, खाने व कारोबार का इंतजाम करें। हिन्दुस्तान के भी रोहिंग्या मुसलमानों को ले जाना चाहिए। रोहिंग्या मुसलमानों पर भारत सरकार के रुख के सवाल पर कहा कि ये सरकार का फैसला है। इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। बोले संपन्न मुस्लिम देशों की भी तो कोई जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें