फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने देवबंद में दवा व्यापारी के मकान से 14 लाख का माल चुराया

Wed, 19 Oct 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
खंगाला गया मकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में मोहल्ला सराय पीरजादगान में चोरों ने दवा व्यापारी के बंद मकान के ताले तोड़कर वहां से 1.5 लाख रुपये की नगदी समेत करीब 14 लाख रुपयेे कीमत के सोने के जेवर चोरी कर लिए।
विज्ञापन


चोरों ने मकान के निचले हिस्से में एक किरायेदार के कमरे में भी सेंधमारी कर 70 हजार की नगदी और सामान ले गए। सराय पीरजादगान निवासी अफजाल ने बताया कि उसका भाई एवं दवा व्यापारी नवाब दो दिन से बाहर गया हुआ है। जबकि, उसकी पत्नी देहरादून स्थित मायके गई हुई है।

सोमवार की रात के किसी समय चोर नवाब के मकान में घुस गए तथा कमरों में लगे दरवाजों के कुंडे उखाड़ कर अलमारी से करीब 42 तौले सोने के आभूषण और डेढ़ लाख रुपये की नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं नवाब ने मकान का निचला हिस्सा एक ड्राइवर को किराये पर दे रखा है। चोरों ने उसके मकान में भी सेंधमारी कर वहां से 70 हजार रुपये की नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। ड्राइवर की पत्नी भी अपने मायके गई हुई थी।

पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए टीम गठित की गई है। शीघ्र ही दोनों चोरियों का खुलासा किया जाएगा। वहीं, एक साथ दो मकानों में हुई चोरी की घटना के बाद मोहल्लावासी भयभीत हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों से पुलिस गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें