फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री में आठ दिन पहले नौकर ने रिश्तेदारों के साथ लूट की, नौकर गिरफ्तार

Wed, 19 Oct 2016 04:21 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के हल्दौर मेंआरवीआईटी कॉलेज के पीछे स्थित ग्रामोद्योग गत्ता फैक्ट्री में आठ दिन पूर्व नौकर ने ही अपने रिश्तेदारों के साथ लूट की थी। पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है। नौकर ने बताया कि फैक्टरी के मालिक ने उससे विवाद के बाद नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद ही उसने लूट की साजिश रची थी।
विज्ञापन

बता दें कि आठ दिन पूर्व गोलबाग तिराहे के पास स्थित आरवीआईटी कॉलेज के पीछे विजय ग्रामोद्योग गत्ता फैक्ट्री में बदमाशों ने गांव मुकरंदपुर निवासी चौकीदार बलवंत को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। बदमाश  ट्रैक्टर ट्राली के पहिए, 64 लीटर डीजल और अन्य सामान लूट ले गए थे। फैक्ट्री के मालिक विजय ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
पुलिस के मुताबिक गांव वाजिदपुर निवासी जितेंद्र कुमार इस फैक्ट्री में नौकरी करता था। किसी बात पर नौकर और मालिक में विवाद हो गया। बलवंत को नौकरी से निकाल दिया। इस बात से क्षुब्ध होकर जितेंद्र कुमार ने अपने फुफेरे भाई अरविंद कुमार, देवेंद्र सिंह और मिर्ची सिंह के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। छानबीन के बाद एक सूचना के आधार पर  पुलिस ने सैंट मैरी स्कूल के पास सोमवार रात जितेंद्र कुमार को दबोच लिया। पूछताछ में उसने सारा राज उगल दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने बताया कि जितेंद्र कुमार के पास एक चाकू और लूट गए सामान में चार हजार रुपये की नगदी मिली है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें