सहारनपुर के नानौता में एटीएम से नकदी निकालने गए मौलाना का धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर एक शातिर ने उसके खाते से एक लाख 20 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया।
नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी मौलाना उसामा सिद्दीकी पुत्र मौलवी जिक्रिया सिद्दीकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 अक्तूबर की दोपहर वह नगर के दिल्ली रोड स्थित इंडिया एटीएम पर रकम निकालने गया था।
वहां पहले से ही एक युवक खड़ा था। उसने जब रकम निकालने के लिए कार्ड लगाया तो पैसे थोड़ा देर से निकले। इसी बात का फायदा उठाकर उस युवक ने मदद के बहाने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और चला गया।
कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर कुछ मैसेज आए, जिनमें उसके खाते से एक लाख 20 हजार की रकम निकलना दर्शाया गया। इसके बाद उसने बैंक अधिकारियों से संपर्क किया। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की। बता दें कि एटीएम बदलकर रुपये निकालने की घटना लगातार बढ़ती जा रही हैं।