सहारनपुर में नागल क्षेत्र के एक गांव में युवती से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़े हुए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल कराया है।
पुलिस से पीड़िता ने बताया कि उनके घर का निर्माण कार्य चल रहा है। वह दो बहन और विधवा मां है। गुरुवार रात में वह तीनों एक कमरे में सो रही थीं। तभी उनकी छोटी बहन बाहर निकली। इसी दौरान तीन युवकों ने उसे दबोच लिया और निर्माणाधीन कमरे में ले गए, जहां सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान युवती ने शोर मचाया। शोर सुनकर उसकी बहन बाहर निकली तो युवक भाग गए। सूचना पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: पूर्व प्रधान के भतीजे की गर्दन काटकर हत्या, लहूलुहान हालत में पड़ी मिली लाश, तस्वीरें
सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि तीनों आरोपी लोकेंद्र ,सुमिंदर और अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/