अफजलगढ़। नगर के मोहल्ला नेजो सराय निवासी कौसर परवीन पुत्री जावेद आलम ने अपने ससुराल वालों दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पिटाई करने तथा घर से निकालने का आरोप लगाया है।
कौसर ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उसका निकाह 10 अगस्त 2020 को लईक अहमद निवासी कटोराताल काशीपुर उधमसिंह नगर उत्तराखंड से हुआ था। आरोप है कि पति 10 लाख नकद, कार और बाजार में दुकान खरीदकर देने की मांग कर रहा है। आरोप है कि दो अक्टूबर 2025 को पति लईक अहमद, जेठ रफीक अंसारी, देवर आसिफ अंसारी और अन्य ससुराल वालों ने उसकी पिटाई करने के बाद घर से निकाल दिया। उसके छोटे बच्चे को भी छीन लिया। सीओ आलोक सिंह ने बताया मामले में जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी।