फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: एआईजी स्टांप और ऑपरेटर एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तारक

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। उप्र सतर्कता अधिष्ठान मेरठ की ट्रैप टीम ने सहायक आयुक्त स्टांप रविंद्र मेहता और कार्यालय के संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर अश्वनी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ कलक्ट्रेट से गिरफ्तार किया है। उन पर जमीन संबंधी स्टांप शुल्क कम करने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।
विज्ञापन

मेरठ विजिलेंस के सीओ आजाद सिंह के नेतृत्व में तीन गाड़ियों में 12 सदस्यीय ट्रैप टीम मंगलवार दोपहर को कलक्ट्रेट पहुंची। उन्होंने गांव मुंडेट कला निवासी किसान महेश से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक आयुक्त स्टांप रविंद्र मेहता और कंप्यूटर ऑपरेटर अश्वनी को उनके कार्यालय से रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस टीम दोनों को आदर्श मंडी थाने ले गई और कई घंटे तक पूछताछ की।
गांव मुंडेट कला निवासी महेश कुमार ने विजिलेंस टीम को शिकायत की थी कि उसने अपनी पत्नी व भाभी के नाम से करीब डेढ़ साल पहले 26 बीघा जमीन खरीदी थी। सहायक आयुक्त स्टांप/कलेक्टर स्टांप शामली कार्यालय से मिले नोटिस में स्टांप शुल्क कम लगाया जाना बताया गया। इस मामले में वह सहायक आयुक्त स्टांप रविंद्र मेहता व संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर अश्वनी से मिले तो उन्होंने स्टांप शुल्क कम करने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन

शिकायत पर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक आयुक्त आयुक्त स्टांप रविंद्र मेहता व संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर अश्वनी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया। इसके अलावा उनके लैपटॉप के बैग से चार अलग-अलग पैकेट से 53,200 रुपये मिले हैं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया। इस मामले में आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।ि
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें