फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदित क्रिकेटर्स के लिए मेहनत और धैर्य दोनों जरूरी : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवोदित क्रिकेटर्स के लिए मेहनत और धैर्य दोनों जरूरी : शर्मा
विज्ञापन

सहारनपुर। पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय शर्मा ने नवोदित क्रिकेटर्स को अच्छे कोच की देखरेख में कड़ी मेहनत करने और धैर्य रखने की सलाह दी है। वह बुधवार से सहारनपुर में शुरू हुए विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच में अतिथि के रूप में पहुंचे थे।
विज्ञापन

अजय शर्मा ने बताया कि बीते एक दशक में क्रिकेट में काफी बदलाव आया है। नई तकनीक के साथ ही संसाधन और सुविधाएं बढ़ी हैं। आईपीएल के आने के बाद क्रिकेट की चमक बढ़ी है। अब हर नया खिलाड़ी आईपीएल खेलना चाहता है। मगर यह सपना उसी का पूरा हो सकता है, जिसकी बेसिक चीजें क्लियर होंगी और जिसके भीतर दम होगा। अच्छा क्रिकेेटर बनने के लिए कड़ी मेहनत सबसे पहला मंत्र है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर से उनका पुराना नाता रहा है। 1982 में वह सुधीर त्यागी टूर्नामेंट खेलने यहां आए थे। तब राजकीय मैदान पर मैच हुआ था, जिसमें युवराज के पिता योगराज सिंह भी आए थे। क्रिकेट के क्षेत्र में सहारनपुर के भविष्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब छोटे शहरों से खिलाड़ी निकल रहे हैं। जरूरत है छोटे शहरों तक सुविधाएं पहुंचाने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें