आधुनिक होंगे स्मार्ट सिटी सहारनपुर में शमशान
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर में शमशान घाटों का आधुनिकीकरण होगा। पहले चरण में शहर के चार प्रमुख घाटों को आधुनिक बनाया जाएगा। जिनका चयन कर लिया गया है।
श्मशान घाटों को आधुनिककरण कोरोना के चलते कार्य लटकता रहा है। अब नगर निगम ने इसे आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले चरण में चार प्रमुख शमशान घाटों हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, शारदानगर और बाबा लालदास को शामिल किया गया हैं। माना जा रहा है कि मशीन से दाह संस्कार करने में वायु प्रदूषण भी कम होगा।
-----
बोर्ड बैठक में उठा था मामला
श्मशान घाटों को आधुनिक बनाने का मामला हाल ही में हुई बोर्ड बैठक में भी उठाया गया था। बसपा पार्षद दल के नेता चंद्रजीत सिंह निक्कू ने मामले को सदन में उठाया था। अन्य पार्षदों ने भी उनकी बात का समर्थन किया था।
-----
श्मशान घाटों का आधुनिकीकरण कराया जाना है। अभी शहर के चार प्रमुख श्मशान घाटों का चयन किया है, जिन पर जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।