एसएसपी के नाम से फेसबुक आईडी बनाने वाला गिरफ्तार
सहारनपुर। फेसबुक पर एसएसपी के नाम से फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों से बात करने वाले आरोपी को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एसएसपी के नाम से लड़कियों से चैटिंग करता था और बात न मानने पर जेल भिजवाने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि आरोपी आदित्य गुप्ता देहरादून निवासी है, जिसने एसएसपी के नाम से फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बना लिया। आरोपी लड़कियों से चैटिंग करता था और उनको प्रपोज करता था। जब लड़कियों को शक हुुआ तो उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली सदर बाजार आकर पुलिस से की। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आईटी सेल को सौंप दिया। आरोपी की पहचान आदित्य गुप्ता निवासी देहरादून के रूप में हुई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आदित्य गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अलग-अलग नामों से बनाए थे फेक अकाउंट
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि आरोपी ने अलग-अलग नामों से फेसबुक पर कई फेक अकाउंट बनाए हुए हैं। एसएसपी के नाम से भी आरोपी युवतियों से चैटिंग करता था। एक मेसेज में आरोपी ने लड़कियों को प्रपोज भी किया था।