फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
अनूप का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। बृहस्पतिवार रात नागल-टपरी मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बढेड़ी कोली निवासी अनूप (28) पुत्र रमेश रात करीब आठ बजे सहारनपुर से अपने गांव लौट रहा था। गांव लाखनौर में स्थित पेट्रोल पंप के पास उसे सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। एसओ ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। घटना की रिपोर्ट मृतक की मां रमेशना ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध लिखवाई है। थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है।
इकलौता था अनूप
मृतक अनूप की माता के नाम गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। अनूप इकलौता बेटा था और अभी अविवाहित था। उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। घर में दो छोटी अविवाहित बहने हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मां और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव में जिसने भी उसकी मौत की खबर सुनी, वह सन्न रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें