फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नौ करोड़ से बने तहसील भवन में छह माह में ही पड़ गईं दरारें

Sun, 19 Apr 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में नवनिर्मित तहसील भवन। संवाद
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। नगर में नौ करोड़ रुपये की लागत से बने तहसील मुख्यालय के नवनिर्मित भवन में छह महीने में ही कई जगह दरारें आ गई हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने तहसील भवन का निरीक्षण कर मुख्य विकास अधिकारी को जांच कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



रामपुर मनिहारान में रेलवे फाटक के पास नवनिर्मित तहसील मुख्यालय में पुरानी तहसील का स्थानांतरण तीन नवंबर 2025 को हुआ था। पहले यह रामपुर मनिहारान में देवबंद रोड स्थित मंडी समिति परिसर में 18 साल से अस्थायी रूप से चल रही थी। छह महीने में ही तहसील मुख्यालय के नवनिर्मित भवन में दरारें आ गईं। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम डॉ. पूर्वा शर्मा ने जिलाधिकारी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल, मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन ने तहसील भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय की छत पर लगे बीम में दरारें देखीं। वहीं बरामदे, अन्य जगह पर भी दरारें दिख रही हैं। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन को तहसील भवन की बिल्डिंग की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम को तहसील परिसर में पौधरोपण कराने के भी निर्देश दिए। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने बताया कि नवनिर्मित तहसील भवन की जांच कराई जाएगी।


पहले भी कई जगह से धंस चुका है फर्श

नवनिर्मित तहसील भवन का फर्श पहले भी कई जगह से धंस चुका है। तहसील भवन में एसडीएम, तहसीलदार कार्यालय के बाहर के बरामदे, शौचालय का फर्श कई जगह से धंस गया था। इसे अधिकारियों के निर्देश पर संबंधित ठेकेदार द्वारा सही कराया गया था। बिल्डिंग में कई जगह आई दरारों से अब तहसील के नवनिर्मित भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें