फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डीजे संचालकों पर सख्ती, एक हजार से अधिक को नोटिस जारी

Wed, 29 Jul 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने डीजे संचालकों पर सख्ती कर दी है। सहारनपुर के साथ ही यमुनानगर और करनाल क्षेत्र के एक हजार से अधिक डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे जब्त होगा।
विज्ञापन

जिले की सीमा तीन राज्यों से सटी हुई है। इसलिए यहां से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के कांवड़िए गुजरते हैं। कांवड़ यात्रा में शासन ने डीजे की ऊंचाई से लेकर आवाज और गीत को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसी कड़ी में पुलिस-प्रशासन ने गाइडलाइन का पालन कराने के लिए सहारनपुर, हरियाणा में यमुनानगर और करनाल के डीजे संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें डीजे लेने वाले संगठन भी शामिल हैं।
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं होगी। किसी भी डीजे पर धर्म, जाति अथवा किसी समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीत नहीं बजाए जा सकेंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी करेंगी। यदि कोई डीजे संचालक निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि का प्रयोग करता है, प्रतिबंधित गीत बजाता है या अन्य नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो मौके पर डीजे जब्त कर लिया जाएगा और संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



भड़काऊ पोस्ट पर रहेगी पुलिस की नजर
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रहेगी। इसके लिए सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें गठित की गई हैं, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखेंगी। धर्म, जाति या समुदाय विशेष की भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट, वीडियो, फोटो या अफवाह फैलाने वाले संदेश साझा करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें