फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ठिठुरता मिला गोवंश, महापौर ने दिए व्यवस्था में सुधार के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महापौर डाॅ. अजय कुमार ने मंगलवार की रात नगर निगम द्वारा संचालित मां शाकंभरी कान्हा उपवन गोशाला का औचक निरीक्षण किया। गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए किए गए उपाय नाकाफी मिले, जिसकी वजह से गोवंश सर्दी में ठिठुरता मिला। महापौर ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सफाई व्यवस्था भी बेहतर बनने को कहा।
विज्ञापन


गोशाला पहुंचने पर महापौर ने अधिकारियों और गोशाला के कर्मचारियों से कहा कि गोवंश की सेवा और संरक्षण निगम का परम धर्म ही नहीं दायित्व भी है। हमें चाहिए कि हम गोवंश की सुरक्षा के लिए बेहतर उपाय करें। इसके बाद महापौर ने निराश्रित लोगों का हाल जानने के लिए रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने कई लोगों को सड़क से उठवाकर रैन बसेरे में पहुंचवाया। उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि कोई भी व्यक्ति सर्दी में रात के समय खुले आसमान के नीचे ना सोए। इसके लिए अभियान चलाकर सड़क पर सोने वाले लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाया जाए। महापौर के साथ संजय गर्ग सहित कई पार्षद भी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें