फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर पकड़ा गया गोकश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बेहट। शाकंभरी देवी रोड पर बेलका माफी जल विद्युत परियोजना के पास पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर आम के बाग में बेहट पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हुई। इसमें टांग में गोली लगने पर गोकश इरफान निवासी मोहल्ला सड़कपार कस्बा बेहट पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हालांकि उसके साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन



सीओ एसएन वैभव पांडे ने बताया कि पुलिस सोमवार रात जल विद्युत परियोजना के पास पूर्वी यमुना नहर की पटरी वाली सड़क पर गश्त कर रही थी। पास ही आम के बाग में हल्की रोशनी दिखाई दी। पुलिस रोशनी की तरफ बढ़ी। इससे पहले कुछ पता चल पाता रोशनी वाली जगह से फायरिंग होने लगी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें इरफान की टांग में गोली लगी, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। मुठभेड़ स्थल से पुलिस को तमंचा, कारतूस, कारतूस के दो खोखे, गोवंश मिला है। उन्होंने बताया कि इरफान अपने साथियों के साथ गोकशी करने की तैयारी में था। गिरफ्तार इरफान के खिलाफ बेहट कोतवाली में पूर्व में भी गैंगस्टर व गोकशी के केस दर्ज हैं। मौके से भागे उसके दोनों साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें