फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर गोकश गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस ने सोमवार रात छुटमलपुर बाईपास पर मुठभेड़ में घायल होने के बाद गोकश वरीश निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस दौरान उसका एक साथी भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा, दो कारतूस, खोखा, गोकशी करने के उपकरण एवं बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन




सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि थाना फतेहपुर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार की टीम बड़कला-चमारीखेड़ा मार्ग पर रजापुर कलाहटी कट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चमारीखेड़ा की तरफ से एक बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया जिस पर वह वापस ग्राम रजापुर की तरफ जाने वाली चकरोड पर भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा करने के दौरान बदमाशों की बाइक फिसल गई।
पुलिस को नजदीक आता देख बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वरीश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरीश के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से भागे उसके साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें