फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गोवंश मरने पर खुले में फेंकने को लेकर गोरक्षा दल ने किया हंगामा

Sun, 09 Nov 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी। छुटमलपुर। गोरक्षा दल छुटमलपुर की टीम ने बलियाखेड़ी ब्लाक के ग्राम गडोला की गोशाला पहुंच कर यहां खुले में मृत पड़ी मिली गाय को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने किसी तरह उन्हें समझा बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सोना पंडित का कहना था कि उन्हें काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि इस गोशाला में गोवंश के मरने पर उसे खुले में ऐसे ही डाल दिया जाता है। इसी के चलते आज वह अचानक यहां पहुंचे थे। उन्होंने मौके से ही एसडीएम सदर और पशु चिकित्सा अधिकारी को भी फोन करके इस बात पर नाराजगी जताई।
इसी दौरान हंगामे की सूचना पर काली नदी पुलिस चौकी से इंचार्ज सौरभ यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। इसके बाद पुलिस और ग्राम प्रधान ने जेसीबी मंगवा कर कार्यकर्ताओं की मदद से गोवंश को दफना दिया। इस दौरान नगर संयोजक छुटमलपुर दीक्षांत चौहान, कार्तिक गुप्ता, विशाल चौधरी, जोनू गुर्जर, शगुन चौधरी, राजवीर चौधरी, वेदांत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें