फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से दो महीने के लिए कोर्ट रोड पुल बंद

विज्ञापन
कोर्ट रोड़ पुल से गुजरते वाहन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोर्ट रोड पुल पर आज से वाहनों की आवाजाही दो महीने के लिए बंद हो जाएगी। इस दौरान घंटाघर की तरफ से कोर्ट रोड और दिल्ली रोड की तरफ आने जाने वालों के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन भी जारी कर दिया है। डायवर्जन प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए पुलिस की निर्धारित चौराहों पर ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पुल पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत नव निर्माण होना है। करीब नौ मीटर चौड़ाई का पुल काटा जाएगा और उसकी जगह माल वाहक ट्रेनों के गुजरने के लिए बॉक्स का निर्माण होगा। इस कार्य में लगभग दो महीने का समय लगने की संभावना है। इसी को देखते हुए कोर्ट रोड पुल पर दो महीने तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी।
इन थानों की पुलिस रहेगी अलर्ट
थाना सदर बाजार, कुतुबशेर और थाना जनकपुरी के क्षेत्रों से रूट डायवर्जन लागू हुआ है। लिहाजा इन तीनों थानों की पुलिस को निर्धारित चौराहा, तिराहा और अन्य स्थानों पर पुलिस तैनात रखने को कहा गया है। इसके अलावा यातायात उपनिरीक्षक को भी विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाने को कहा है। ताकि डायवर्ट रूट पर ट्रैफिक जाम ना लगने पाए। कोर्ट रोड पुल के दोनों ओर भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

यह रहेगा रूट डायवर्जन
रोड की तरफ से रेलवे स्टेशन और घंटाघर जाने वालों को खलासी लाइन शारदानगर पुल से होकर अंबाला रोड के रास्ते पहुंचना होगा।
घंटाघर और रेलवे स्टेशन की तरफ से कोर्ट रोड जाने वालों को घंटाघर चौक से देहरादून चौक होते हुए बाजोरिया रोड से चरण सिंह चौक होकर विश्वकर्मा चौक से कोर्ट रोड जाना होगा।
शामली और दिल्ली रूट की रोडवेज और अनुबंधित बसों का संचालन दिल्ली रोड स्थित कांशीराम आवास कालोनी के मैदान से होगा।
कोर्ट रोड पुल पर आज से दो महीने के लिए वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। लोगों से अपील है कि निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन करें और यातायात सुचारु बनाए रखने में ट्रैफिक पुुलिस का सहयोग करें। - प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें