फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: उमाही अड्डे पर मकान से लाखों रुपये की नकली दवाएं बरामद

Thu, 03 Sep 2026 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नागल(सहारनपुर)। गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित उमाही अड्डे पर औषधि विभाग की टीम ने एक मकान पर छापा मारकर लाखों रुपये की कीमत की नकली दवा बरामद की है। टीम ने मौके से दवा की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली मशीन को भी सील कर दिया।
विज्ञापन




मुजफ्फरनगर के ड्रग्स इंस्पेक्टर देशबंधु ने बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि उमाही अड्डे पर स्थित एक मकान में नकली दवाओं की पैकिंग का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने शामली के ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन कुमार के साथ टीम गठित की। बुधवार को बताए गए मकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को मकान के अंदर बड़ी मात्रा में दवाएं मिलीं, जिन्हें विभाग ने नकली बताया है। बरामद दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 8.30 लाख रुपये बताई गई है। टीम ने मौके पर दवाओं की पैकिंग में इस्तेमाल की जा रही मशीन को भी कब्जे में लेकर सील कर दिया।

ड्रग्स इंस्पेक्टर देशबंधु के अनुसार मकान थाना देवबंद क्षेत्र के गांव कुरड़ी निवासी विनीत कुमार का बताया जा रहा है। विभागीय टीम द्वारा बरामद दवाओं और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकली दवाओं की पैकिंग कहां से की जा रही थी और इन्हें कहां सप्लाई किया जाना था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



- पहले भी मिल चुका है दवाओं का जखीरा

जिले में इससे पहले भी नकली दवा और एक्सपाइयरी दवाओं पर लेबर बदलने के मामले सामने आ चुके हैं। दिसंबर 2024 में दिल्ली रोड स्थित आवास विकास के फ्लैट में कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में नकली दवाइयों को पकड़ा था। इसके बाद फरवरी 2025 में पुलिस ने राधा कॉलोनी में छापा मारकर एक मकान से नकली दवाइयों का जखीरा पकड़ा था। मकान से 62,400 नशीले कैप्सूल और 6600 गोलियां और 4100 इंजेक्शन बरामद किए थे। इसके साथ ही अन्य स्थानों से भी कई बार दवाओं का जखीरा बरामद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें