फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूलों को मात देने लगे परिषदीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर क्षेत्र में आईटीसी के सहयोग से हुए सुधार कार्य, तीन विद्यालयों को नई बिल्डिंग बनाकर दी
विज्ञापन

- स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारना विभाग के लिए चुनौती
सहारनपुर। शहर के कई परिषदीय विद्यालय भौतिक रूप से बड़े नाम वाले निजी स्कूलों को मात दे रहे हैं। आईटीसी के सहयोग से शहर के परिषदीय विद्यालयों को बेहतर बनाया जा रहा है। एक ओर जहां 50 से अधिक विद्यालयों का जीर्णोद्घार किया है, वहीं तीन विद्यालयों को नई बिल्डिंग बनाकर दी हैं। अब सवाल है कि क्या शिक्षा के स्तर में भी सरकारी प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय निजी स्कूलों को मात दे पाएंगे।
परिषदीय विद्यालयों में भौतिक परिवेश बदलने के लिए कायाकल्प अभियान चल रहा है। तमाम विद्यालयों में जीर्णोद्घार और सुंदरीकरण के कार्य विभाग अपने स्तर से करा रहा है।उच्च प्राथमिक विद्यालय नुमाइश कैंप, प्राथमिक विद्यालय मातागढ़ और प्राथमिक विद्यालय पिंजौरा में नई बिल्डिंग बनाई हैं। पिंजौरा में भी काम किया गया है। कक्षों के कोनों में किताबें रखने के लिए अलमारी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों की स्थिति
कुल विद्यालय----1604
उच्च प्राथमिक विद्यालय-----576
प्राथमिक विद्यालय-------1028
- परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। शहर ही नहीं बलिक देहात में भी 100 से अधिक विद्यालय ऐसे हो गए हैं, जिनका भौतिक परिवेश निजी स्कूलों को मात दे रहे रहा है। -- रमेंद्र कुमार सिंह, बीएसए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें