फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला निगम का बुलडोजर

विज्ञापन
अंसारियान चौक क्षेत्र में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाते निगम अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कई दिन शांत रहने पर सोमवार को अतिक्रमण पर फिर से नगर निगम का बुलडोजर चला। नगर निगम की टीम ने मंडी समिति रोड पर कार्रवाई करते हुए 15 दुकानों के बाहर से स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण ध्वस्त कराया और हटवाया। इसके साथ ही दुकानों के बाहर सामान रखने और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से 12 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। टीम ने कारगिल गेट से लेकर मछियारान और अंसारियान चौक तक अभियान चला कर इस मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर सोमवार दुपहर को नगर निगम का प्रवर्तन दल जेसीबी के साथ कारगिल गेट पहुंचा तो अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। प्रवर्तन दल ने कारगिल गेट से अंसारी चौक और मछरियान में 15 दुकानों पर जेसीबी चलाते हुए अतिक्रमण हटाया, साथ ही चेतावनी दी कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो उन्हें भारी जुर्माना अदा करना पड़ेगा। अभियान के दौरान चार दुकानदारों से 12 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। कई जगहों पर स्थायी अतिक्रमण किया गया था। इन मकानों पर कार्रवाई के लिए जेसीबी आगे बढ़ी तो भवन स्वामियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए समय देने की मांग की। जिस पर पांच घरों के स्वामियों को दो दिन का समय देते हुए स्थायी अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बीएस नेगी ,नरेश चंद, हेमराज, प्यार सिंह, विक्रम, पवन, नवाबुद्दीन के अतिरिक्त निगम के राजस्व निरीक्षक लोकेश व सफाई निरीक्षक आनंद आदि शामिल रहे। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें