फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानगर के होली स्थलों पर निगम ने बनवाई रंगोली

विज्ञापन
चन्द्र नगर में होली पूजन करती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
-नगरायुक्त ने शहर का भ्रमण कर होली पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। होली के अवसर पर नगर निगम ने बृहस्पतिवार को महानगर में होली स्थलों पर रंगोलियां बनवाईं। इससे पहले शहर भर में सफाई अभियान चलाया गया और चूने का छिड़काव कराया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने शहर का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और सफाईकर्मी बृहस्पतिवार की प्रात: पांच बजे से ही सक्रिय हो गए थे। शहर में नियमित सफाई करने के साथ ही होली स्थलों पर विशेष सफाई कराई गई। कई जगहों पर रंगोलियां बनवाई गईं, जबकि शहर की बाहरी कॉलोनियों में केवल चूने से रंगोली बनाई गई। जहां रंगोली बनाई गई उनमें मदनपुरी कॉलोनी, सम्राट विक्रम कॉलोनी, हरनाथपुरा, जवाहर पार्क, भगवती कालोनी, माधो नगर, न्यू माधो नगर, पंत विहार, कृष्णा नगर, मंडी समिति रोड, बेहट रोड, वाल्मीकि कॉलोनी कलसिया रोड, चिलकाना रोड, आवास विकास, न्यू आवास विकास, कलक्ट्रेट तिराहा, हकीकत नगर, प्रतापनगर, दिगंबर जैन कॉलेज, रानी बाजार, मोरगंज, बड़तला, नुमाइश कैंप, हिम्मतनगर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें