फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निगम ने जलवाए अलाव, सर्दी से कांप रहे लोगों को राहत

Sat, 16 Dec 2023 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम ने शुक्रवार की शाम से अलाव की व्यवस्था कर दी। महानगर के रेलवे स्टेशन के बाहर, बस अड्डा सहित अनेक प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाई गई। इसके बाद उन बेघर लोगों को राहत मिली है, जो अभी तक कचरा जलाकर रात काट रहे थे।
विज्ञापन

महानगर में सर्दी से जूझ रहे बेघर लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने बृहस्पतिवार को रैन बसेरे और शहर में अलाव व्यवस्था की पड़ताल की थी। नगर निगम के 55 बिस्तर के रैन बसेरे में बिस्तर भरे हुए मिले थे, जबकि बेघर लोग रैन बसेरे के सामने बरामदे में फर्श पर लेटे हुए नजर आए थे। इसके अलावा शहर भर में अलाव की व्यवस्था नहीं होने की वजह से लोग रेलवे स्टेशन के बाहर और जीपीओ रोड पर कचरा जलाकर सेकते मिले थे। जन समस्या को देखते हुए अमर उजाला ने शुक्रवार 15 दिसंबर के संस्करण में प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद नगर निगम ने अलाव जलवा दिए हैं। अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, घंटाघर सहित प्रमुख चौराहों आदि जगहों पर अलाव की व्यवस्था कर दी गई है। जरूरत के हिसाब से रैन बसेरों की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें