सहारनपुर। कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण से छूटे करीब चार हजार प्रथम पंक्ति के योद्धाओं को आज टीका लगेगा। टीकाकरण के लिए जनपद में 20 केंद्र और 29 बूथ बनाए हैं, इनमें सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कोरोना रोधी टीका लगेगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढी ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण का दूसरा चरण चल रहा है। इसमें प्रथम पंक्ति के योद्धाओं, (जिनमें पुलिस, होमगार्ड, नगर निकाय के कर्मचारी आदि) को 11, 12 और 18 फरवरी को टीका लगेगा। इसमें चार हजार लोगों को टीका लगवाने नहीं पहुंचे थे। इनको टीका लगाने के लिए ही 22 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 20 केंद्रों में 29 बूथ बनाए हैं, जहां यह लोग टीका लगवा सकेंगे।
यहां लगेगा कोरोना रोधी टीका
एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, पुलिस लाइन, नेहरू मार्केट स्थित पुराना अस्पताल, केयर अस्पताल, तारावती अस्पताल, सीएचसी गंगोह, सीएचसी मुजफ्फराबाद, सीएचसी पुवांरका, सीएचसी रामपुर मनिहारान, सीएचसी सरसावा, सीएचसी देवबंद, सीएचसी नागल, सीएचसी नकुड़, सीएचसी नानौता, सीएचसी बेहट तथा हेल्थ सेंटर हलालपुर, अशोक विहार, माहीपुरा, गढ़ी मलूक में 22 फरवरी को कोरोना रोधी टीका लगेगा।