कोरोना का टीका 2996 स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया
सहारनपुर। जिले के 14 केंद्रों पर बनाए गए 49 बूथों पर स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगवाया गया। तय लक्ष्य के सापेक्ष 86.6 फीसदी स्वास्थ्यकर्मियों ने शुक्रवार को टीका लगवाया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि जिन स्वास्थ्यकर्मियों को 29 जनवरी को टीका लगाया गया था। उनको दूसरी डोज के लिए 26 फरवरी को टीकाकरण संपन्न हुआ। बूथों पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। शुक्रवार को 3459 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना था, जिनमें से 2996 स्वास्थ्यकर्मी टीका लगवाने पहुंचे।
ब्लॉकवार टीकाकरण की स्थिति
ब्लॉक------------------लक्ष्य--------लगे टीके
सहारनपुर शहर-------991---------868
गंगोह------------------233---------198
मुजफ्फराबाद----------293---------200
रामपुर मनिहारान-----252---------212
सरसावा----------------398---------350
देवबंद------------------136----------129
नागल------------------180----------161
नकुड़-------------------179----------166
नानौता-----------------150----------103
साढ़ौली-----------------155----------129
सुन्हेटी खड़खड़ी--------272----------267