मिर्जापुर के ग्लोकल में बनाए गए कोविड लेवल वन अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अधिनस्थों को दिशा निर?
- फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर/बेहट। पर्याप्त सुविधाओं के अभाव में शेरपुर के धनवंतरि अस्पताल में बनाए गए कोविड-19 लेवल वन समकक्ष अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को मिर्जापुर स्थित ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-वन अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद डीएम और सीएमओ ने मिर्जापुर पहुंच कर चिकित्सकों की टीम को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
सीएमओ बीएस सोढ़ी ने बताया कि छुटमलपुर के शेरपुर के पास स्थित धनवंतरि चिकित्सालय में भर्ती किए 28 कोरोना संक्रमित और देवबंद में क्वांरटीन किए गए सात लोगों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन सभी को मिर्जापुर में भरती किया गया है। शेरपुर से चिकित्सकों की टीम भी ग्लोकल में शिफ्ट कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शेरपुर में पानी की दिक्कत के साथ ही पर्याप्त संख्या में बेड भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में दो-दो जगह पर टीम लगानी पड़ रही थी। फिलहाल शेरपुर अस्पताल को होल्ड पर रखते हुए मिर्जापुर में रोगी शिफ्ट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्लोकल मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड-वन हॉस्पिटल की क्षमता 400 बेड की है। इसके अलावा 5 वर्ष तक और 65 वर्ष से ऊपर के मरीजों को पिलखनी पीजीआई भेजा जाएगा। एसडीएम दीप्ति देव यादव, बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आनंद देव मिश्रा, थाना प्रभारी मिर्जापुर विरेशपाल गिरि मौजूद रहे।