फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों का राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
बिहारीगढ़ में राशन डीलर की दुकान पर हंगामा करते इस्माईलपुर के ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बिहारीगढ़। ब्लाक मुजफ्फराबाद के गांव इस्माईलपुर और कोठडी बहलोलपुर में संकट काल में भी राशन वितरण न होने के कारण यहां के लोग कई घंटे लाइन में खड़े होकर खाली हाथ ही लौट रहे हैं। इसके चलते शनिवार को इस्माईलपुर के ग्रामीणों ने राशन की दुकान पर नारेबाजी कर राशन दिलाने की मांग।
विज्ञापन

इस्माईलपुर निवासी खड़क सिंह, सुंदर लाल, सुरेश, रोहताश, सुमन, बाला, वेदों आदि ने कहा राशन लेने के लिए विगत तीन दिन से राशन डीलर की दुकान के चक्कर लगा रहे है और डीलर दुकान पर ताला लटका रहता है। वहीं कोठड़ी बहलोलपुर निवासी मुलतान सिंह, सुरेश, हुकम सिंह, आनंद आदि ने आरोप लगाया है कि एक अप्रैल में कुछ ही कार्ड धारकों को राशन मिला है, जबकि 15 अप्रैल को निशुल्क मिलने वाला राशन तो चार दिन बाद भी प्राप्त नहीं हो सका है। कुरड़ी खेड़ा निवासी मांगेराम का आरोप है कि राशन डीलर अन्त्योदय कार्ड पर राशन देने के लिए पांच सौ रुपये की मांग कर रहा है। दूसरी तरफ राशन डीलर का कहना है कि मशीन खराब है, इसलिए परेशान आई है। रुपये मांगने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें