सहारनपुर। कोरोना संक्रमण ने अप्रैल माह में विकराल रूप अख्तियार किया, जो पंचायत चुनाव के ठीक बाद दिखने लगा था, जबकि उससे पहले कोरोना संक्रमित मिलने वालों की संख्या 50 से नीचे ही थी। आलम यह है कि अप्रैल के बीते 26 दिनों में 5286 संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि बीते वर्ष मार्च से अगस्त माह तक 3875 संक्रमित मिले थे। इससे जाहिर है कि पंचायत चुनाव के दौरान हुई लापरवाही और गाइडलाइन का उल्लंघन भारी पड़ गया।
सहारनपुर जिले में प्रथम चरण के तहत 15 अप्रैल को मतदान हुआ, जबकि नामांकन पत्र चार और पांच अप्रैल को जमा कराए गए थे। इसी दौरान से कोविड की गाइडलाइन का उल्लंघन शुरू हो चुका था। एक से पांच अप्रैल के बीच जिले में कोरोना संक्रमित भी 50 से कम मिल रहे थे। फिर जब मतदान हुआ तो उसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा प्रतिदिन 250 के पार पहुंच गया और अब यह स्थिति है कि बीते 23 से 26 अप्रैल के बीच संक्रमितों का आंकड़ा प्रतिदिन 500 के आसपास चल रहा है।
चुनाव ड्यूटी करने वाले भी पड़े बीमार
कोरोना संक्रमण की चपेट में वह लोग भी आए, जो चुनाव ड्यूटी करने गए थे। इनमें शिक्षक प्रमुख रूप से शामिल हैं। शिक्षा विभाग से 20 से ज्यादा शिक्षक शिक्षिकाएं संक्रमित हो चुके हैं। अब भी कई शिक्षक बुखार, खांसी या जुकाम से पीड़ित हैं।
इस महीने में मिले संक्रमित
तिथि ----------- संक्रमित
01 अप्रैल ---------- 26
02 अप्रैल ---------- 20
03 अप्रैल ---------- 48
04 अप्रैल ---------- 31
05 अप्रैल ---------- 43
06 अप्रैल ---------- 126
07 अप्रैल ---------- 52
08 अप्रैल --------- 128
09 अप्रैल ---------- 53
10 अप्रैल ---------- 76
11 अप्रैल --------- 148
12 अप्रैल ---------- 133
13 अप्रैल ---------- 157
14 अप्रैल ---------- 115
15 अप्रैल ---------- 158
16 अप्रैल ---------- 272
17 अपैल ---------- 310
18 अप्रैल ---------- 263
19 अप्रैल ---------- 264
20 अप्रैल ---------- 280
21 अप्रैल ---------- 309
22 अप्रैल ---------- 286
23 अप्रैल ---------- 546
24 अप्रैल ---------- 430
25 अप्रैल ---------- 484
26 अप्रैल ---------- 498
2020 में कोरोना की स्थिति
माह ----------- कुल संक्रमित --- कुल मौत
31 मार्च तक ----- 00 ------------ 00
30 अप्रैल तक ---- 172------------- 00
31 मई तक ------- 244 ------------ 01
30 जून तक ------ 390 ------------ 05
31 जुलाई तक ---- 1050----------- 11
31 अगस्त तक --- 3875 ---------- 51