फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पुलिसकर्मी सहित 87 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
चिलकाना के गांव धोलाहेडी में कोरोना जांच को सैंपल लेती टीम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर में मंगलवार को 87 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके साथ ही जनपद में अभी तक सामने आए संक्रमितों की संख्या 1737 पहुंच गई है। उधर, मंगलवार को 39 लोगों की कोविड सेंटरों से छुट्टी भी की गई।
विज्ञापन

87 संक्रमितों में ताजपुर के नौ, रेलवे कॉलोनी के तीन, मलकपुर के पांच, आवास विकास के दो, बुड्ढाखेड़ा का एक, शिवपुरी का एक, पिलखनतला का एक, पटेलनगर के दो, मातागढ़ के दो, राधास्वामी कॉलोनी का एक, शारदानगर के दो, तोता चौक के तीन, रामनगर के दो, गीता कॉलोनी का एक, कोतवाली सदर बाजार का एक पुलिसकर्मी, नुमाइश कैंप के दो, ब्रिजविहार के दो, कुराली का एक, सम्राट विक्रम कॉलोनी का एक, विजय टाकिज क्षेत्र का एक, गोपालनगर के दो, शाकुंभरी विहार का एक, नवीन नगर के दो, चंद्रोली के तीन, बीदपुर का एक, शिवाजी नगर के तीन, चंद्रलॉक कॉलोनी का एक, मोहल्ला मुंशीपुरा के दो, रानी बाजार का एक, नकुड़ के दो, माधोनगर के दो, मोहल्ला बंजारान का एक, गांव मुकरबा के तीन, रामबाग गंगोह का एक, न्यू माधोनगर के दो, विशाल विहार के दो, गुनारसा का एक, छत्ता गंगोह के दो, सिरयेवाली गली देवबंद के दो, नूरपुर का एक, मीना बाजार देेवबंद के दो, गंगोह का एक, खानआलमपुरा का एक, गांव पटना का एक व्यक्ति शामिल है। इनमें एक, तीन और आठ वर्ष तक के बच्चे भी शामिल हैं। इनके साथ ही जनपद में संक्रमितों की कुल संख्या 1737 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 953 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 26 की मौत हुई है। वर्तमान में 758 एक्टिव मरीज हैं।

अंबेहटा में गली को सील करती नगर पंचायत की टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें