फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के 28 कर्मियों और दो डॉक्टरों समेत 468 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
जिला अस्पताल का आईसोलेशन कोरोना वार्ड - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में बुधवार को रेलवे यार्ड 28 कर्मचारियों और शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों समेत कुल 468 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही जनपद में कोरोना की तीसरी लहर में मिले संक्रमितों की आंकड़ा बढ़कर 3,227 पर पहुंच गया है। वर्तमान में जिले में कोरोना के 2,183 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मिले संक्रमितों में राजकीय मेडिकल कॉलेज के कुल दस लोग शामिल हैं, जिनमें दो डॉक्टर शामिल हैं। इनके अलावा एयर फोर्स स्टेशन परिसर के तीन, ऑफिसर कॉलोनी के दो, जिला महिला अस्पताल का एक, जिला जेल के दो और नवोदय विद्यालय का एक व्यक्ति संक्रमित आया है। खास बात यह है कि शहर के साथ ही देहात में भी कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। बुधवार को मिले 468 संक्रमितों में 187 मरीज अकेले सहारनपुर शहर के हैं। इनके अलावा नानौता के 30, गंगोह के 25, मुजफ्फराबाद के 19, बलियाखेड़ी के 17, नागल के 17, नकुड़ के 13, सरसावा के 11, रामपुर मनिहारान के 44, देवबंद के आठ-आठ, साढ़ौली कदीम के छह और पुवांरका के तीन मरीज शामिल हैं। शेष मरीज अन्य जगहों के हैं।
ऑपरेशन थियेटर बंद किया
एसबीडी जिला अस्पताल में जनरल ऑपरेशन थियेटर के साथ ही नाक, कान और गले का ऑपरेशन थियेटर भी बंद है। ईएनटी सर्जन डॉ. मनीष पांडेय ने बताया कि उनका एक साथी सर्जन और स्टाफ के कुछ सदस्य कोरोना संक्रमित हुए हैं, जिसकी वजह से अहतियातन ऑपरेशन थियेटर को बंद किया गया है। स्थिति सामान्य होने पर जल्द ही ऑपरेशन शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

संक्रमितों में 24 बच्चे
जनपद में बुधवार को मिले 468 संक्रमितों में 24 बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र एक से 12 वर्ष तक है। इनके अलावा 13 से 19 साल की उम्र के 17 किशोर शामिल हैं। 20 से 45 वर्ष की आयु के संक्रमितों की संख्या 60 फीसदी है। शेष 46 वर्ष और उससे अधिक आयु के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें