सहारनपुर। चार और प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी नोएडा से आए बताए गए हैं। इनमें एक शहर का रहने वाला है, जबकि अन्य तीन देहात क्षेत्र के हैं।
पॉजिटिव आए मरीजों में एक शहर की खलासी लाइन, दूसरा हसनपुर नोगावा थाना मिर्जापुर, तीसरा अंबेहटा शेख और चौथा नकुड़ का है। चारों लोग अपने घरों पर क्वारंटीन थे। रिपोर्ट आते ही चिकित्सा विभाग की टीमों ने घरों पर पहुंचकर पॉजिटिव आए मरीजों को कोविड-19 सेंटरों में भेजा। साथ ही मोहल्लों को सैनिटाइज किया। परिजनों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने के साथ ही मोहल्लों को सील किया गया है। चार नए मरीजों के साथ जनपद में अभी तक पॉजिटिव आने वालों की संख्या 338 पहुंच गई है। हालांकि इनमें से 259 मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं। वर्तमान में 79 एक्टिव मरीज हैं। उधर, दो मरीजों के रिकवर होने पर उनको कोविड अस्पताल से छुट्टी दी गई है।