फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ कोरोना की जांच तेज, जिले में बनाई 40 टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम बदल रहा है, जिसके साथ खांसी, जुकाम और बुखार के भी मरीज बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही चिकित्सा विभाग भी अलर्ट हो गया है। कोरोना की जांच फिर से तेज कर दी गई हैं। इसके लिए जिले भर में 40 टीमें बनी हैं, जो जिला अस्पताल के साथ ही सभी सीएचसी और गांवों में जाकर कोरोना की जांच कर रही हैं। वर्तमान में जनपद में प्रतिदिन पांच हजार जांच की जा रही हैं।
विज्ञापन

कोरोना की दोनों लहर में जनपद में अभी तक 13 लाख से अधिक लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें 32,902 लोग संक्रमित आए हैं। इनमें से 438 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि शेष सभी मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना की दूसरी लहर ने जनपद में खूब कहर बरपाया था। मगर 29 मई के बाद से जनपद में कोरोना की रफ्तार धीमी होती गई है। 29 मई को 100 संक्रमित मिले थे। इसके बाद लगातार प्रतिदिन संक्रमित आने वालों का आंकड़ा दो डिजिट में रहा है। 29 मई से आज तक 558 संक्रमित मिले हैं, जबकि दूसरी लहर में एक-एक दिन में हजार से अधिक संक्रमित मिल रहे थे।
अगस्त माह में एक से 29 अगस्त तक मात्र चार संक्रमित मिले हैं। 12 दिन से जनपद में कोई संक्रमित नहीं मिला है। मगर मौसम बदल रहा है। फ्रिज का ठंडा पानी, आइसक्रीम, पेस्ट्री आदि लोगों की सेहत पर दुष्प्रभाव डाल रही है। नतीजा बच्चों के साथ ही बड़ों में भी खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत है। ऐसे में चिकित्सा विभाग कोरोना की जांच को लेकर अलर्ट हो गया है। जिले भर में 40 टीम कोरोना की जांच के लिए बनी हैं। शहर में चार से पांच जगह तथा जनपद की सभी सीएचसी पर कोरोना की फ्री जांच सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा टीमें गांवों में जाकर भी लोगों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

बढ़ रहे बुखार, खांसी जुकाम के मरीज
फिजीशियन की ओपीडी में बुखार, जुकाम और खांसी के मरीज बढ़ने लगे हें। एसबीडी जिला अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी में प्रतिदिन पहुंचने वाले मरीजों में 20 से 30 फीसदी में बुखार, खांसी और जुकाम की शिकायत है।
यहां हो रही कोरोना जांच
शहर में जिला अस्पताल, आईएमए भवन, रेडक्रॉस सोसायटी और जिला जेल में कोरोना की जांच की जा रही है। जिले भर की सभी सीएचसी पर भी लोग जांच करा सकते हैं, जो फ्री है। इसके अलावा यदि किसी गांव में बुखार के प्रकोप की सूचना मिलती है तो वहां टीमें भेजकर भी जांच कराई जा रही है।
कोरोना की जांच के लिए जिले भर में 40 टीम बनाई गई हैं। शहर में चार जगह पर कोरोना की जांच सुविधा उपलब्ध है। सभी सीएचसी पर भी जांच की जा रही है। इसके अलावा गांवों में टीमें भेजकर भी जांच कराई जा रही हैं। दोनों लहर में अभी तक 13 लाख से अधिक जांच हो चुकी हैं, जिनमें से 32 हजार से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें