फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ले में खुले घूम रहे कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। मोहल्ला बंजारान में एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिलने के बावजूद सुरक्षात्मक कदम नहीं उठाया गया है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी पड़ोसियों के कोविड टेस्ट नहीं हुए और न ही पालिका प्रशासन द्वारा गली को सैनिटाइज कराया गया। हद तो यह है कि संक्रमित महिला व बच्चे मोहल्ले में ख़ुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन

बीती दस अप्रैल को मोहल्ला बंजारान स्थित बिजलीघर के समीप एक गली में महिला कोरोना संक्रमित मिली थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम परिवार के अन्य सदस्यों के कोरोना सैंपल लेने गई थी। बताया कि परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता कर दी। इस पर पुलिस की मौजूदगी में परिजनों के नमूने लिये गए। इनमें महिला की दो पुत्री भी संक्रमित पाईं। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की हिदायत के बावजूद पूरा परिवार मोहल्ले में घूम रहा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमन गोपाल ने बताया कि परिवार के तीन सदस्यों के नमूने पॉजिटिव आने के बाद पुलिस, तहसील व नगरपालिका प्रशासन को जानकारी दे दी गई थी। दस दिन बीतने के बाद भी न तो गली को सैनिटाइज कराया और न ही बैरिकेडिंग की गई। कोरोना पीड़ित मोहल्ले में ख़ुलेआम घूमकर शासन के निर्देश की अवहेलना कर रहे हैं। इससे मोहल्लेवासी दशहत में हैं। उधर, एसडीएम नकुड़ हिमांशु नागपाल ने बताया कि उन्हें आज ही इसका पता चला है। इसके बाद वे मौके पर गए थे। उन्होंने बैरिकेडिंग और सैनिटाइजेशन कराने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें