फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू दो दिन बढ़ा, फिर भी नहीं मान रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दो दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू को शासन ने बढ़ा दिया है। पहले मंगलवार की सुबह बाजार खुलने थे, लेकिन बृहस्पतिवार को बाजार खुलेंगे। सोमवार को भी कोरोना कर्फ्यू जारी रहा। कई जगहों पर जमकर उल्लंघन भी देखा गया। बेवजह बाहर निकलने पर महानगर में 173 चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डेयरी, मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी लैब, चिकित्सकों के क्लीनिक और बैंक खुले रहे, जबकि अन्य सभी तरह के बाजार बंद रहे। घंटाघर पर नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया तो कलक्ट्रेट तिराहे पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने बाहर घूम रहे लोगों को रोक कर पूछताछ की। इसी तरह थाना जनकपुरी पुलिस ने देहरादून चौक और कुतुबशेर पुलिस ने शुगर मिल तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। शहर में नेहरू मार्केट, मोरगंज बाजार, शहीदगंज बाजार, प्रताप मार्केट, कोर्ट रोड, हकीकतनगर और नुमाइशकैंप सहित अनेक इलाकों में बाजार पूरी तरह बंद रहे। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि दो दिन का कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। सोमवार को बेवजह सड़कों पर घूम रहे 173 लोगों के चालान भी काटे गए हैं।
बाजोरिया रोड पर खूब हो रहा उल्लंघन
सहारनपुर। बाजोरिया रोड पर चिकित्सकों के क्लीनिक के बाहर शारीरिक दूरी का जमकर उल्लंघन हो रहा है। सोमवार को अमर उजाला की टीम बाजोरिया मार्ग पर पहुंची तो एक चिकित्सक के क्लीनिक के बाहर करीब 20 से 25 लोग खड़े दिखाई दिए, जो शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इसी तरह आसपास स्थित अन्य क्लीनिक पर भी यही स्थिति बनी थी। कैमरा चला तो पास खड़े पुलिसकर्मी भी हरकत में आ गए और लोग शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील करने लगे।
विज्ञापन

सब्जी न मिलने की वजह से परेशान हुए लोग
सहारनपुर। पहले तीन दिन का कोरोना कर्फ्यू था, जिसे अब दो दिन और बढ़ा दिया गया है। सोमवार को सब्जी न मिलने की वजह से लोग परेशान होते नजर आए। गलियों और मोहल्लों में भी सब्जी विक्रेता नहीं आए। हकीकतनगर निवासी परमजीत ठाकुर और भूतेश्वरनगर निवासी दीपक गुप्ता, संजीव शास्त्री ने मांग की कि आवश्यक सेवाओं में सब्जी की दुकानों को भी शामिल किया जाए और सब्जी मंडी को खुलावाया जाए। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें