फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूच बिहार ट्रॉफी : रोमांचक स्थिति में मुकाबला

Sat, 27 Dec 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कूच बिहार ट्रॉफी के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक राजस्थान की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 450 रन बना लिए हैं। टीम के पास 272 रनों की विशाल लीड है, जबकि टीम के चार बल्लेबाज बाकी है।
विज्ञापन


बिहारीगढ़ के सुंदरपुर स्थित सॉलिटेयर क्रिकेट ग्राउंड बीसीसीआई अंडर-19 मैच खेला जा रहा है। तीसरे दिन राजस्थान की टीम ने 50 रन पर दो विकेट से आगे खेलना शुरू किया। रजत बघेल और नवीद खान ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। रजत ने 19 चौके और नौ छक्कों की मदद से 171 रन बनाए। नवीद खान ने 16 चौकों और आठ छक्कों की मदद से 166 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। राजस्थान ने अपनी पहली पारी में 100 ओवर में छह विकेट पर 450 रन बनाए, जिसमें अतिरिक्त 9 रन शामिल हैं। उत्तर प्रदेश टीम के गेंदबाज दिनभर विकेट की तलाश करते रहे। टीम की ओर से अभी तक के खेल में आदित्य सिंह ने तीन, आयान अकरम ने दो और भावी शर्मा ने एक विकेट हासिल किया है।

मैच के दौरान बीसीसीआई की ओर से मैच रेफरी की जिम्मेदारी नियति लोकर ने संभाली। मैदान पर अंपायर के रूप में आनंद एस और अनमोल शिंदे रहे। स्कोरिंग का दायित्व शैलेंद्र पी सिंह और विकास पांडे ने निभाया। मैच के आयोजन में एसडीसीए चेयरमैन मोहम्मद अकरम, एल्फा क्रिकेट एकेडमी के निदेशक डॉ. सैयद फैसल, एसडीसीए अध्यक्ष राजीव गुप्ता, सचिव लतीफ उर रहमान, कोषाध्यक्ष पाली कालड़ा का योगदान रहा। मैच के दौरान संरक्षक अमर गुप्ता, राज कुमार राजू, एसडीसीए मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, मोहम्मद वकार, भूपेंद्र कच्छल, विनय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

- रोमांचक स्थिति में पहुंचा मैच

प्री क्वार्टर फाइल मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। उत्तर प्रदेश की टीम पहली पारी में 178 रनों पर सिमट गई। राजस्थान के पास 272 रनों की लीड है। अब मैच में एकमात्र शनिवार का दिन बचा है। राजस्थान के पास एक पारी का खेल शेष है। ऐसे में वह जल्द से जल्द पारी घोषित उत्तर प्रदेश की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित कर सकती है। पहली पारी में उत्तर प्रदेश की टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही। वहीं यदि चौथे दिन कोहरा पड़ता है और कम ओवरों का खेल होता है, तो मैच ड्रा हो भी सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें