फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 4.82 लाख से अधिक नौनिहालों को पिलाई जाएंगी विटामिन-ए की खुराक

Sat, 27 Dec 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए विटामिन-ए संपूर्ण अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत शुक्रवार को महिला चिकित्सालय में की गई। अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी मनीष बंसल ने किया। अभियान के तहत 4.82 लाख से अधिक नौनिहालों को विटामिन-ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि विटामिन-ए बच्चों के लिए एक सुरक्षा कवच है, जिसे हर बच्चे तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि विटामिन-ए संपूर्ण अभियान का यह चरण 24 जनवरी 2026 तक चलेगा। इसके तहत जिले में नौ माह से पांच वर्ष तक के 4,82,860 बच्चों को विटामिन ए की खुराक दी जाएगी।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि अभियान का संचालन एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से किया जाएगा। बुधवार और शनिवार को लगने वाले नियमित टीकाकरण सत्रों में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाएगी। इस मौके पर प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुधा कुमारी, सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह, डॉ. नवदीप गुप्ता, डॉ. मनदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें