सहारनपुर। गोपाल नगर में अमर सिंह मोटर साइकिल रिपेयरिंग सेंटर से नगली मंदिर तक सड़क निर्माण को लेकर मोहल्ले के लोग दो गुटों में बंटे हुए हैं। कई बार आमने सामने भी हो चुके हैं। शुक्रवार को दोनों गुट नगर निगम पहुंचे और अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखी।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे सचिन, सोनिया, दर्शनलाल, रश्मि, दीपक कुमार और अमर सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण की स्वीकृति हो चुकी है। सड़क की चौड़ाई 4.8 मीटर है, लेकिन कुछ लोग उसमें बाधा डाल रहे हैं। आरोप लगाया कि सड़क के अंत में रहने वाले कुछ परिवार अपना अतिक्रमण नहीं हटा रहे हैं, जिसकी वजह से सड़क नहीं बन पा रही है। उन्होंने अतिक्रमण हटवाकर सड़क को बनवाने की मांग की है। निगम पहुंचने वालों में विजय कुमार, हनी, कालू, तरण, मनिक, नवीन, साक्षी, अनिल, आशा, संजीव, रीना आदि शामिल रही। उधर, दूसरा पक्ष भी नगर निगम पहुंचा था और उसने भी अधिकारियों से मिलकर अपना पक्ष रखा। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि अधिकारियों को मौके पर भेजकर मामले को दिखवाया जाएगा।