सहारनपुर। डीएम ने पिछले 14 दिनों से जनपद के 30 स्थानों पर कोई कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं मिलने के चलते वहां पर कंटेनमेंट कार्रवाई समाप्त कर दी।
जिलाधिकारी ने इस आशय का आदेश जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें थाना जनकपुरी की किशन हलवाई वाली गली, नंद वाटिका, गणपति विहार जनता रोड, टीचर्स कालोनी खान आलम पुरा, उत्सव पैलेस के पास वाली गली, जनकनगर, थाना सदर बाजार के लालचंद का मकान गलीरा रोड, पार्वती धाम कॉलोनी निकट साहिबजी नगर, गुड्डू राज बिल्डर नवीन नगर, सेंट मेरी स्कूल के पास, रोहित मेडिकल स्टोर के सामने पूजा पुरम, जगदंबा मंदिर के पास हकीकत नगर, पंत विहार निकट नकुड़ बाबा का आश्रम, मवी खुर्द मंदिर के पास रजबहे की पटरी, न्यू नेहरू नगर शामिल हैं।
थाना कोतवाली देहात के दयावती स्कूल के पास, गौरव विहार कॉलोनी, सीएचसी कंपाउंड, पुंवारका, सलेमपुर भूकड़ी गली नंबर-05, थाना मंडी के 11बी/1158 यायाशाह, पक्का बाग, थाना कुतुबशेर के ब्लॉक नंबर-12 मकान नंबर 65 लेबर कॉलोनी, दुर्गा मंदिर के पास राम विहार कॉलोनी, धूपबत्ती फैक्टरी के आफिस के पास। थाना कोतवाली नगर के भजनलाल आटा चक्की वाली गली, माधोनगर, गढ़ी मलूक नंबर-1 टूंटा वाली गली, शक्ति नगर निकट गोशाला, थाना देवबंद के ग्राम कुरड़ी घ्याना और थाना नागल के रेलवे रोड, थाना बेहट के महाजनान, संजय कालोनी। थाना रामपुर मनिहारान के घाटेडा, सलमान वाली गली पीपल तला में घोषित हाट स्पॉट को समाप्त कर कंटेनमेंट की कार्रवाई समाप्त की।