फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो लेन के पुल निर्माण का काम शुरू, सुचारू होगा यातायात

Thu, 02 May 2024 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नकुड़ रोड स्थित बड़ी नहर पर दो लेन के पुल के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल एक साल में यानी अप्रैल 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा, जिस पर तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। पुल बनने के बाद यातायात सुचारू होगा।
विज्ञापन

बड़ी नहर पर बना पुल करीब 70 साल पुराना है, जिसकी चौड़ाई मुश्किल से 18 फीट है। समय के साथ यातायात का भार बढ़ने से पुल संकरा नजर आने लगा है। दोनों ओर के वाहनों की आवाजाही एक साथ होने से अक्सर यहां जाम की स्थिति रहती है। मेला गुघाल के दौरान म्हाड़ी पर पहुंचने वाली हजारों श्रद्धालुओं की संख्या के दौरान पुल पर और स्थिति खराब हो जाती है। ऐसे में नए और चौड़े पुल की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जहां से स्वीकृति और बजट मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग कर रहा है। पुल दो लेन का बनाया जाएगा, जिस पर आसानी से दोनों ओर के वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। पुल के निर्माण पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुल को पूर्ण करने के लिए अप्रैल 2025 तक का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें