फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में शर्मनाक मामला: बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, कोर्ट से भेजा जेल

Tue, 02 Aug 2022 09:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सिपाही को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। सिपाही पर बीएससी की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएससी की छात्रा ने एक सिपाही पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

 
सहारनपुर जनपद में देवबंद क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री एक डिग्री कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। आरोप है कि रणखंडी रोड नूरपुर निवासी संदीप पुत्र गुलाब उसकी पुत्री को पिछले एक वर्ष से परेशान करता आ रहा है। संदीप ने उसकी पुत्री के फोटो एडिट कर उन्हें अश्लील बना दिया। जिनसे वह पुत्री को परेशान करता था। 

आरोप है कि संदीप ने सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने का भय दिखाकर 29 जुलाई को पुत्री को फोन से प्रैक्टिकल की झूठी सूचना देकर सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर बुला लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: भयावह हुआ गंगा पुल का हाल, तेज कटान के आगे अफसर बेबस, ग्रामीण बोले- कछुआ गति से चल रहा काम
विज्ञापन


आरोप है कि वहां एक होटल में ले जाकर पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। बाद में पुत्री ने घर आकर उन्हें आपबीती सुनाई। पुलिस ने संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ रामकरन सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप जनपद अमरोहा के बछराऊं थाने में सिपाही के पद पर तैनात है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें