फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: जोखिम भरा है जिले की सड़कों पर सफर, आने से कतराते हैं मेहमान

Mon, 01 Aug 2022 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गंगोह तितरो में टूटी सड़क से उखड़ी बजरी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बरसात के मौसम में सहारनपुर जिले की सड़कों पर सफर खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि, सड़कों पर गड्ढों की वजह से चलना मुश्किल हो गया है और दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। गड्ढा मुक्त सड़क बनाए जाने का अभियान खोखला साबित हो रहा है। ऐसे में रोजाना नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। महानगर सहित देवबंद, गंगोह, बेहट, नकुड़, रामपुर मनिहारान क्षेत्रों में कई जगहों पर सड़कों का बुरा हाल है। प्रस्तुत है एक रिपोर्ट....
विज्ञापन


घंटाघर से ढमोला नदी पुल तक सड़क बदहाल
घंटाघर से ढमोला नदी पुल तक देहरादून हाईवे पर एक तरफ की सड़क टूटी पड़ी है, जहां पर धूल का गुब्बार उड़ रहा है। सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन काम पूरा हुए एक माह से अधिक समय बीतने पर भी सड़क नहीं बनाई गई। यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी मार्ग पर सतयुग आश्रम मॉडल इंटर कॉलेज के पास भी सड़क में गहरे गड्ढे हैं और बजरी बिखरी पड़ी है। सोमवार को गड्ढे में एक कार फंसी नजर आई।

लखनौती दौलतपुर मार्ग टूटी सड़क से जाते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

टूटी सड़क पर फैल रहा कीचड़
राकेश सिनेमा मार्ग पर टूटी सड़क पर कीचड़ फैल रहा है। कीचड़ में दुपहिया वाहन चालक फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। ढमोला नदी पुल से जोगियान पुल तक सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। क्षेत्रवासी अनिरुद्ध और सुरेंद्र मोघा का कहना है कि टूटी सड़क की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन


अंबाला रोड पर चलना हुआ दुश्वार
घंटाघर से अंबाला रोड पर भी सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है। एक तरफ की सड़क सीवर लाइन के लिए खोदी गई और काम पूरा होने के बाद भी नहीं बनाई गई। इस सड़क पर धूल का गुबार उड़ रहा है और थोड़ी सी बारिश में कीचड़ फैल जाता है। कारोबारी राजीव तलवार का कहना है कि संबंधित विभाग की लापरवाही से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
 

सहारनपुर के अंबाला रोड पर टूटी सड़क से बचकर गुजरते वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR
 


आईटीसी मार्ग भी खराब
खलासी लाइन स्थित लकड़ी के पुल आईटीसी तक की सड़क टूटी पड़ी है और बजरी फैली हुई है, जबकि यह मार्ग सर्किट हाउस से मिलता है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। बारिश के दिनों में स्थिति ज्यादा खराब है।

 

सहारनपुर के अंबाला रोड पर टूटी सड़क पर हुऐ गड़ढे से बचकर गुजरते वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR

देहात क्षेत्रों में सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल
गंगोह-तीतरो मार्ग जर्जर हालत में है। यहां भी सड़क पर चलना खतरे से खाली नहीं है। यही स्थिति लखनौती-दौलतपुर मार्ग, मल्हीपुर रोड, गंगोह रोड, नागल मार्ग, बड़गांव, बेहट रोड और सरसावा क्षेत्र में अंबाला रोड की बनी है।
 

देहरादून रोड पर टूटी सड़क फटा पानी का पाइप से बहता पानी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन

 

छह माह में र्हुइं दुर्घटनाएं
-- साढ़ौली के पास जर्जर सड़क के कारण बाइक फिसलने से दो युवकों की मौत हो गई।
-- सरसावा में गड्ढे की वजह से बाइक सवार महिला की गिरकर मौत हुई।
-- राकेश सिनेमा पटरी पर किशनपुरा निवासी राजेश कुमार गंभीर घायल हुए।
-- देहरादून रोड पर पठानपुरा निवासी सलीम खान घायल हुए।

 

सहारनपुर के किशनपुरा पटरी पर टूटी सड़क से बचकर गुजरते वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR
 


अंबाला रोड पर गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होने से शोएब और राजीव कुमार गंभीर घायल हुए, जिन्हें हायर सेंटर भेजा गया। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाए जाने का अभियान जारी है। जल्द सड़कों को ठीक करा दिया जाएगा। ताकि लोगों की परेशानी दूर हो सके। -प्रेम सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

 

सहारनपुर के किशनपुरा पटरी पर टूटी सड़क- फोटो : SAHARANPUR

 

सहारनपुर के घंटाघर से देहरादून रोड पर टूटी सड़क से बचकर गुजरते वाहन चालक- फोटो : SAHARANPUR

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें