फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों को लेकर कांग्रेस का विरोध जारी है। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, विधायक मसूद अख्तर, पूर्व मंडलीय प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा, अशोक शारदा, धर्मपाल जोशी, धर्मवीर जैन के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वरुण शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार और तेल कंपनियां मिलीभगत कर लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा रही हैं। यह सरासर गलत है। विधायक मसूद अख्तर, नरेंद्र शर्मा ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतें केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का नतीजा है, जिसकी वजह से देश का नागरिक परेशान है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस समय पेट्रोलियम पदार्थों के दाम निम्न स्तर पर हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह अपनी नीतियों में बदलाव लाए और जनहित के कार्य करे। युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बढ़े दामों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष शशी वालिया, इसरार, सचिन वर्मा, नीरज कपिल, मोहम्मद आसिफ, गुलफाम मलिक, अमरदीप जैन, जमाल अहमद, गुलशेर अलवी, गौरव शर्मा, सरदार हन्नी सिंह, अक्षय चौधरी, हरिओम मिश्रा, हरिओम शर्मा, यशवीर कुमार, कांतिलाल वर्मा, फिरोज खान, रिहान अहमद, अवनीश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें