फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बेहट में एसडीएम को विधायक नरेश सैनी के साथ ज्ञापन देते कांग्रेसी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। किसानों की समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आठ सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मंगलवार को किसान जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेसी अपनी पार्टी के क्षेत्रीय विधायक नरेश सैनी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे और किसानों की समस्याओं को लेकर आठ सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम देवेंद्र कुमार पांडेय को सौंपा।
विज्ञापन

इससे पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलनरत है, इसमें ग्राम पंचायत स्तर तक अधिक से अधिक किसानों से उनकी समस्याओं एवं समाधान पर मांग पत्र भरवाए हैं। प्रदेश के किसानों ने समस्याएं बताते हुए उनके समाधान की अपेक्षा की है। उन्होंने योगी सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि सरकार बेसहारा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए किसानों को रखवाली भत्ता दें और ग्राम पंचायत स्तर पर गोशाला का निर्माण करवाएं। किसानों को लागत पर खाद, बीज, बिजली, कीटनाशक दवा पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी सुनिश्चित कराए। गेहूं, धान, गन्ना एवं अन्य फसलों के मूल्य का भुगतान 15 दिन में सुनिश्चित करें। सभी किसानों की पूर्ण कर्ज माफी सुनिश्चित की जाए। न्याय पंचायत स्तर पर फल एवं सब्जी की फसलों को बचाने के लिए सरकारी दाम में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जाए व पके अनाज के लिए गोदामों की स्थापना हो। किसान हित के लिए किसान आयोग का गठन किया जाए, रवि एवं खरीफ फसलों की बुआई के पूर्व सरकार किसान आयोग के साथ बैठक करके किसानों की समस्या सुनें। कांग्रेस सरकारों की तर्ज पर सभी फसलों में बोनस की व्यवस्था हो। फसल बीमा का बजट बढ़ाया जाए और हर किसान को उसकी नुकसान हुई फसलों का मुआवजा दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।
इनमें चौधरी हाशिम, प्रीतम सिंह आर्य, हाजी शकील, इीशाद, सोनू प्रधान पाडली, संजय, जाहिद, प्रीतम सैनी, आशू सैनी, टीपू सुल्तान, मोहम्मद गुलजार, वज्जु पीरजादा, नदीम खान, गुड्डु पीरजादा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें