फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से बचाएंगे, महंगाई मुक्त भारत बनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इसके साथ ही नारा लगाए कि भाजपा से बचाएंगे, महंगाई मुक्त भारत बनाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित मनोहरपुर में एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी के नेतृत्व में महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर खाना बनाया और दिनों-दिन बढ़ रहे गैस व पेट्रोल-डीजल की कीमतों का विरोध किया। अशोक सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। सरकार रोजाना पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ा रही है। वहीं, मोहल्ला रामनगर पठानपुरा में महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस मौके पर वरुण शर्मा और पूर्व मंडलीय प्रवक्ता नरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा जनता का उत्पीड़न कर रही है। लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। कांग्रेस इसका विरोध करती रहेगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रवीण चौधरी, धर्मपाल जोशी, अक्षय चौधरी, धर्मवीर जैन, इकराम खान, अमरदीप जैन, गुलशेर अलवी, सचिन वर्मा, अरशद सोनी, राजू सोनकर, जमाल, रवि कुमार, प्रभजोत सिंह, श्याम बिहारी, जब्बार अहमद, सुनील कुमार, निर्मल, मुकेश, बालेश, हेमलता, सुमन, निकिता, अक्षय सैनी, राजेंद्र कुमार, मनीष सैनी, आशीष, जितेन शर्मा, उपेंद्र, सुरेंद्र, दिवेश, आशीष, सागर, अभिषेक सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें