फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
शहर कांग्रेस कार्यालय से कैंडल मार्च निकालते कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली में नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हुई हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की भी मांग की गई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड स्थित महानगर कार्यालय से कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली के नेतृत्व में निकाला गया कैंडल मार्च अंबाला रोड से होते हुए घंटाघर पर पहुंचकर संपन्न हुआ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में 9 साल की लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना बेहद संगीन है, जिससे दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल उठता है। दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के नियंत्रण में है, इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री को इस घटना पर इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वारदात में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जानी चाहिए। कैंडल मार्च निकालने वालों में महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, एआईसीसी जावेद साबरी, जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, मनीष अरोड़ा, अशोक सैनी, नफीस अहमद, आमिर, इकराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें