फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियां लोकतंत्र के लिए खतरा

विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने पहुंचे कांग्रेसी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली और महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष एवं पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर देश की विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं प्रवर्तन निदेशालय, आयकर विभाग, सीबीआई आदि का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबा रही है, जो पूरी तरह से गलत है। केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियां लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिना सबूत, बिना तथ्यों एवं मनगढ़ंत आरोपों के साथ नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी से पूछताछ करके उन्हें जनता के मुद्दों को उठाने से रोकना चाहती है, लेकिन जनहित में कांग्रेस की संघर्ष की परंपरा को निभाते हुए राहुल गांधी भयभीत होने वाले नहीं है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी।
इस दौरान जावेद साबरी, अशोक सैनी, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, इमरान कुरैशी, चंद्रजीत सिंह निक्कू, गौरव वर्मा, नितिन शर्मा, दानिश खान, पराग गुर्जर, रणधीर सिंह, सुखविंदर कौर, राहत खलील, नरेंद्र शर्मा, धर्मपाल जोशी, धर्मवीर जैन, रणवीर चौधरी, नीरज कपिल, गुलशेर अलवी, अमरदीप जैन, सौरभ भारद्वाज, अक्षय चौधरी, विक्रम चंद्रेल, मुरसलीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें