सहारनपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेेश की भाजपा सरकारें जनविरोधी नीतियां लागू कर जनता का उत्पीड़न कर रही हैं। कांग्रेस नागरिकों का उत्पीड़न नहीं होने देगी।
गुरुद्वारा रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने 29 सितंबर को मेरठ में होने वाली राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है, तब से जनता में हाहाकार मचा है। महिलाएं, बच्चे, युवा, किसान और व्यापारी सब परेशान हैं। कांग्रेस केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों का विरोध सड़क से संसद तक करेगी। मेरठ होने वाली प्रियंका गांधी की रैली के साथ ही प्रदेश में बदलाव की हवा चलेगी। क्योंकि, जनता विकल्प में रूप में कांग्रेस की तरफ देख रही है।
इस दौरान उपाध्यक्ष विशाल जायसवाल, गौरव सैनी, मोहम्मद आसिफ खान, विक्रम चंदेल, मोहम्मद इकराम खान, सचिन वर्मा, नीरज कपिल, अमरदीप जैन, गुलशेर अल्वी, आरिफ मंसूरी, यूनुस सिद्दीकी, चेतन लाल, सुरेंद्र गुप्ता, यशवीर सिंह, सौरभ भारद्वाज, फिरोज खान, प्रवीण, अनूप, सुमन शर्मा, मोहम्मद काशिफ, घनश्याम पंत, सुमित भारती मौजूद रहे।