फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों को राखी बांधकर दी बधाई

विज्ञापन
रिमाउंट डिपो में सैनिकों को राखी बांधती महिलाएं। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। वंदे मातरम चिंगारी एक ट्रस्ट द्वारा रिमाउंट डिपो में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सैनिकों के हाथों पर राखी बांधकर बहनों ने उन्हें शुभकामनाएं दी गई। इसके साथ ही उन पर पुष्प वर्षा की गई।
विज्ञापन

शनिवार को ट्रस्ट के संस्थापक विजयकांत चौहान की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कर्नल मंगल सिंह शामिल रहे। ट्रस्ट की संरक्षक व वीरांगना वाहिनी की प्रदेश संयोजक पूनम सिंह, जिला संयोजक ममता रानी, पूजा कुमारी, इशिका चानना ने सैनिकों को रक्षा सूत्र बांधे। इसके साथ ही उन पर पुष्पों की वर्षा की गई। उन्होंने शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। विजयकांत चौहान ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों की वजह से ही देश सुरक्षित है। देश के नागरिक सदैव सैनिकों के ऋणी रहेंगे। हमारे सैनिकों ने भारत माता के लिए अनेक कुर्बानियां दी हैं, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हमें बच्चों और युवा पीढ़ी को सैनिकों और आजादी के वीर सपूतों के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पदाधिकारियों ने सैनिकों को नमन करते हुए उनका आभार जताया।

रिमाउंट डिपो में सैनिकों को राखी बांधती महिलाएं।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें