फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में संघर्ष, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। रीढ़ी मोहद्दीनपुर गांव में बच्चों को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें चार लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव रीढ़ी मोहद्दीनपुर में चाट की रेहड़ी पर बच्चों में गोल गप्पे गिराने को लेकर हुआ विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि उनके परिवार के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें लाठी-डंडे चले। संघर्ष में जावेद पुत्र इमरान, मेहरबान पुत्र इरफान, जाहिरा पत्नी नवाब एवं तनसीर आलम पुत्र नाजिर घायल होने बताए गए है। सूचना मिलते ही डॉयल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया, कि उन्हें किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें